Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरमौसम का पूर्वानुमान: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड...

मौसम का पूर्वानुमान: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज गुजरात और दक्षिण विदर्भ में भारी वर्षा और अगले तीन दिनों के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुजरात और दक्षिण विदर्भ में भारी वर्षा और अगले तीन दिनों के दौरान कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

अगले तीन से चार दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। अगले सात दिनों के दौरान देश के पूर्वोत्तर हिस्‍सों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है।

Related Articles

Latest News