Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरकजाकिस्तान में मध्यप्रदेश की मानसी रघुवंशी ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश...

कजाकिस्तान में मध्यप्रदेश की मानसी रघुवंशी ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

कजाकिस्तान में एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारत की धाक मानसी रघुवंशी ने जीता स्वर्ण, ज्योतिरादित्य सिसोदिया को कांस्य  कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग शॉटगन चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।

जूनियर महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की मानसी रघुवंशी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया, वहीं जूनियर पुरुष वर्ग में ज्योतिरादित्य सिंह सिसोदिया ने कांस्य पदक हासिल कर भारत का परचम लहराया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अटूट समर्पण और एकनिष्ठ ध्येय की पहचान ये उपलब्धियां न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा कि मानसी और ज्योतिरादित्य की सफलता असंख्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Latest News