इंदौर में वृहद वृक्षारोपण अभियान शुभारंभ केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किया पौधरोपण केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इंदौर में 51 लाख पेड़ लगाने के अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित शहर के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री मेघवाल ने कहा कि पेड़ कॉर्बन डाइऑक्साइड रूपी जहर पीते है और ऑक्सीजन रूपी अमृत देते हैं जैसे शिव जी अमृत देते थे और जहर स्वयं पी जाते थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों को अगर 30 दिन जेल में रहते हैं तो पद से हटाए जाने के बिल पर विपक्ष को भी समर्थन करना चाहिए उन्होंने कहा कि क्या विपक्ष भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहता है उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल लंबे समय तक जेल में रहे लेकिन उन्होंने पद नहीं छोड़ा।











