Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरजापान में पीएम मोदी: भारत-जापान रिश्तों को मिलेगी मजबूती

जापान में पीएम मोदी: भारत-जापान रिश्तों को मिलेगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में जापान पहुंच गए हैं। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के आमंत्रण पर वह टोक्यो में 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

टोक्यो पहुँचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा- “भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को निरंतर मज़बूत कर रहे हैं और मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मज़बूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।”

प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान दोनों देश विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आकार देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पिछले 11 वर्षों में भारत-जापान साझेदारी ने निरंतर और महत्वपूर्ण प्रगति की है। अब प्रयास होगा कि आर्थिक और निवेश संबंधों को नई ऊंचाई दी जाए और एआई और सेमीकंडक्टर जैसी नई व उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ाया जाए।

Related Articles

Latest News