Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी के पेंशनर्स विश्व के किसी भी कोने से भर सकते...

बिजली कंपनी के पेंशनर्स विश्व के किसी भी कोने से भर सकते हैं कैशलेस स्वास्थ्य योजना के फॉर्म

बिजली कंपनी ने पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को बिजली कंपनियों की कैशलेस स्वास्थ्य योजना का लाभ देने के लिए व्यापक इंतजाम किये है।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स विश्व के किसी भी कोने से गूगल फॉर्म लिंक के द्वारा भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। एमपी ट्रांसको ने परिवार के सदस्यों के लिए एक हेल्पडेस्क की व्यवस्था भी की है, जहां से आवश्यक जानकारी परिवार के सदस्य प्राप्त कर सकते है। 

एमपी ट्रांसको के  मुख्य वित्तीय अधिकारी मुकुल महरोत्रा ने बताया कि कंपनी के 4520 पेंशनर्स के लिए आवश्यक फॉर्म  वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिये गये है और इसके अलावा एक समर्पित ईमेल भी क्रिएट किया गया है जिसमें फॉर्म भेजे जा सकते है।

मुकुल महरोत्रा ने आगे बताया कि कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, पेंशनर्स गूगल फॉर्म लिंक, वेबसाइट या ईमेल के द्वारा सॉफ्ट कॉपी में भी 30 सितंबर 2025 तक आवेदन कर पुष्टि हेतु बाद में हार्ड कॉपी किसी भी माध्यम से जमा करवा सकते है।

एमपी ट्रांसको ने ऐसी व्यवस्था की है कि हार्ड कॉपी के लिए किसी को मुख्यालय जबलपुर आने की बाध्यता नहीं रहेगी। इसके लिए एमपी ट्रांसको के प्रदेश भर के सभी संभागीय या वृत कार्यालय तथा इंदौर, भोपाल या जबलपुर स्थित क्षेत्रीय लेखा कार्यालय या डिप्टी डायरेक्टर (पेंशन), मुख्य वित्तीय अधिकारी जबलपुर के कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा करवाई जा सकती है।

Related Articles

Latest News