जीएसटी दरों में कमी के बाद 150 सीसी तक के दोपहिया वाहनों पर टैक्स घटाकर 18 प्रतिशत किया गया। इसका असर बिक्री पर दिखा, जो 30 प्रतिशत बढ़ गई है। ग्राहक और व्यापारी दोनों उत्साहित हैं।
नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद दोपहिया वाहनों की बिक्री में तेज उछाल दर्ज किया गया है। खास तौर पर बाइक और स्कूटर खरीदने वालों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
सरकार ने 150 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिल और स्कूटर पर जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब और बाज़ार की रफ्तार पर पड़ा है। बिक्री में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। कई डीलरों के पास खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
दोपहिया वाहनों के विक्रेताओं का कहना है कि इस निर्णय ने बाज़ार में नई ऊर्जा भर दी है। ग्राहक जहां कीमतों में राहत पाकर खुश हैं, वहीं व्यवसायियों को बिक्री में बढ़ोतरी से राहत मिली है।











