गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि विशाखापत्तनम में गूगल (Google) का AI हब एक ऐतिहासिक विकास होगा।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके बहुत अच्छा लगा। विशाखापत्तनम में गूगल (Google) का AI हब एक ऐतिहासिक विकास होगा।
यह हब गीगावाट-स्तरीय कम्प्यूटिंग क्षमता, एक नया अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे (subsea gateway) और बड़े पैमाने पर ऊर्जा अवसंरचना को समाहित करेगा। इसके माध्यम से गुगल अपनी अत्याधुनिक तकनीक भारत के उद्योगों एवं उपयोगकर्ताओं तक पहुँचाएगा, AI नवाचार को गति देगा और देश भर में विकास को बढ़ावा देगा।










