Thursday, October 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशअतिथि शिक्षकों के लंबित मानदेय का भुगतान करने के निर्देश

अतिथि शिक्षकों के लंबित मानदेय का भुगतान करने के निर्देश

मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कतिपय अतिथि शिक्षकों का मानदेय जुलाई एवं अगस्त माह के कुछ दिवसों का मानदेय ई-अटेंडेंस नहीं लग पाने कारण लंबित रह गया था। ई-अटेंडेंस का प्रारंभिक चरण होने के कारण कुछ अतिथि शिक्षकों को इसका पालन करने में दिक्कत हुई।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर लंबित मानदेय का भुगतान करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देश पर अतिथि शिक्षक की शाला में उपस्थिति पंजी के आधार पर उसकी एंट्री एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर करने के लिये कहा गया है। इस प्रक्रिया के बाद इन दिवसों का मानदेय पोर्टल से जनरेट हो सकेगा।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि इस शिथिलता के बाद भविष्य में अतिथि शिक्षकों का मानदेय दिये गये, पूर्व निर्देश अनुसार ई-अटेंडेंस के आधार पर ही किया जायेगा। इस संबंध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

Related Articles

Latest News