इतना बुरा नहीं हूँ: सुरेंद्र सैनी

कुछ कमी है लेकिन अधूरा नहीं हूँ
जितना समझते हो उतना बुरा नहीं हूँ

मैं अपने वादों का ठोस हूँ बहुत
पानी में बह जाऊं भुरभुरा नहीं हूँ

नहीं फिसलन मुझ पर जज़्बातों की
सख़्त तो हूँ मगर खुरदुरा नहीं हूँ

कभी-कभी नशे में बहक जाता हूँ
पीता तो हूँ, खाता भाँग-धतूरा नहीं हूँ

‘उड़ता’ मीठा बन सका हूँ बुरा नहीं हूँ
कुछ कमी है लेकिन अधूरा नहीं हूँ

सुरेंद्र सैनी बवानीवाल ‘उड़ता’
झज्जर, हरियाणा -124103
संपर्क- 9466865227
ईमेल- udtasonu2003@gmail.com