Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशभिड़ंत में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़े, दो युवकों की मौत

भिड़ंत में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़े, दो युवकों की मौत

सतना। एमपी के सतना स्थित जसो-दुरेहा रोड पर देर रात तीन बजे के लगभग आमने सामने से हुई भिड़ंत में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब दोनों बाइक सवार अपने अपने घरों को लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार ग्राम सुरदहा निवासी धर्मेन्द्र कोल मोटर साइकल से अपने घर जाने के लिए निकला। जब वह जसो-दुरेहा रोड से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान सामने से आए रवि कुशवाहा निवासी बमुरहिया से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं धर्मेन्द्र के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। रवि खून से लथपथ हालत में पड़ा छटपटा रहा।

राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर आज रवि की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Latest News