Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशवेस्टलैंड पेट्रोल पम्प के सामने हादसा, बुलेरो के कुचलने से बाइक सवार...

वेस्टलैंड पेट्रोल पम्प के सामने हादसा, बुलेरो के कुचलने से बाइक सवार वृद्ध की मौत

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित ओएफके रोड पर बुलेरो जीप ने मोटरसाइकल सवार वृद्ध को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में वृद्ध के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों में चीखपुकार मच गई। इस बीच चालक जीप छोड़कर मौके से भाग निकला।

पुलिस के अनुसार तिघरा खमरिया निवासी संदीप दाहिया के पिता पुरूषोत्तम दाहिया अपनी होण्डा स्पेलेण्डर मोटर सायकल से रांझी जाने का कहकर घर से निकले। वे जब वेस्टलैंड में पम्प से पेट्रोल भरवाकर रांझी जाने निकले। इस दौरान रांझी तरफ से आ रही बुलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेड एम 1147 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पुरुषोत्तम दाहिया को टक्कर मार दी।

बुलेरो की टक्कर लगते ही बाइक सवार वृद्ध सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए बुलेरो चालक निकल गया। राह चलते लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए चालक का पीछा किया, इस बीच वह आगे वाहन खड़ा कर भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरु कर दी है। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे।

Related Articles

Latest News