Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशभाजपा नेत्री अंजू भार्गव ने दिव्यांग महिला से कहे अशब्द, अबकारण बताओ...

भाजपा नेत्री अंजू भार्गव ने दिव्यांग महिला से कहे अशब्द, अबकारण बताओ नोटिस जारी

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव ने एक कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद ब्लाइंड महिला को यह कहते हुए नजर आईं थी कि तू इस जन्म में अंधी बनी है। अगले जन्म में भी अंधी ही बनेगी। मांग में सिंदूर भरती है और बच्ची को क्रिश्चियनों के बीच क्या कराने लेकर आती है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को संगठन ने संज्ञान में लेते हुए अंजू भार्गव को नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों में जवाब मांगा है। इधर कांग्रेस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ परिवाद दायर करने की तैयारी कर ली है।

20 दिसंबर को गोरखपुर स्थित एक चर्च मे अचानक ही बड़ी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि यहां पर ब्लाइंड छात्र-छात्राओं को लाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है।

इसके बाद यहां पर दोनों ही पक्षों के बीच जमकर विवाद भी हुआ। इसी कार्यक्रम में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव भी शामिल हुई थीं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव चर्च के अंदर घुस गई। जहां पर बच्चों के साथ एक दिव्यांग महिला भी बैठी हुई थी, उससे विवाद हो गया। इस दौरान अंजू भार्गव गोरखपुर पुलिस की मौजूदगी में अशोभनीय शब्द कहते हुए नजर आईं। इतना ही नहीं दिव्यांग महिला का मुंह-हाथ पकड़कर झूमा झटकी भी की।

कार्यक्रम में मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि हवाबाग कॉलेज में ब्लाइंड बच्चों को लाकरए उनका ब्रेनवॉश किया जा रहा है। ब्लाइंड बच्चों को बिना अनुमति के खाने.पीने की लालच देकर चर्च के एक कार्यक्रम में लाया गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने जिला उपाध्यक्ष अंजू भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके द्बारा दृष्टि बाधित महिला से विवाद करते हुए अशोभनीय शब्दों का उच्चारण किया गया है।

आप भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी हैं। जिससे इस प्रकार के व्यवहार और कृत्यों की कल्पना नहीं की जा सकती है। महानगर अध्यक्ष ने नोटिस के माध्यम से 7 दिनों के भीतर घटना के संदर्भ में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

कांग्रेस करेगी परिवाद दायर-

कांग्रेस ने दिव्यांग महिला के साथ की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपा नेत्री को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है।

जिसका उदाहरण देखा जा रहा है कि भाजपा की जिला उपाध्यक्ष जो कि एक महिला हैं, इसके बाद भी दिव्यांग युवती से अशोभनीय बातें कह रही हैं।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि जल्द ही कोर्ट में इस मामले को लेकर परिवाद दायर किया जाएगा। उनका कहना है कि शहर में सांप्रदायिकता फैलाने का काम भाजपा कर रही है।

उसका कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी और गंगा-जमुना तहजीब को, जो खंडित करने का काम करेगा। उसके खिलाफ कोर्ट में जाकर न्याय दिलाने का काम करेंगे

Related Articles

Latest News