Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशरेप के बाद महिला की गला घोंटकर हत्या, साफ-सफाई कराने के बहाने...

रेप के बाद महिला की गला घोंटकर हत्या, साफ-सफाई कराने के बहाने घर ले गया था

उमरिया। एमपी के उमरिया स्थित पाली क्षेत्र में महिला के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी राजकुमार गोड को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक महिला को घर की साफ सफाई के बहाने घर ले गया था। जहां पर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी राजकुमार गौड़ महिला को साफ-सफाई करने का कहकर अपने घर ले गया। जहां पर महिला के साथ रेप किया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।

महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस को शक हुआ और जांच शुरू की गई। जब पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर राजकुमार से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

Related Articles

Latest News