Sunday, September 13, 2026
Homeमध्य प्रदेशमिशन अस्पताल मामले में दो आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

मिशन अस्पताल मामले में दो आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

दमोह। एमपी के दमोह के दमोह के बहुचर्चित मिशन अस्पताल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की मौत के मामले में फरार चल रहे प्रबंधन समिति के दो सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बीती रात दमोह लाया गया

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फ्रैंक हैरिसन उर्फ बबला और आसमा न्यूटन शामिल हैं। सीएसपी एचण्आरण् पांडे ने बताया कि फ्रैंक हैरिसन को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस लंबे समय से इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। यह मामला अप्रैल माह में सामने आया था, जब मिशन अस्पताल में ऑपरेशन के बाद सात मरीजों की मौत हो गई थी।

जांच में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं उजागर हुई थीं। इस प्रकरण में फर्जी डॉक्टर एन जॉन केम उर्फ नरेंद्र यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था जो फिलहाल जेल में बंद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर अस्पताल को बंद कर दिया है। इस प्रकरण में प्रबंधन समिति के कुल नौ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इनमें से एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थीए जबकि अब दो और आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Latest News