Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशघर में गंदगी करने से भड़के बेटे ने की पिता की हत्या,लाठी...

घर में गंदगी करने से भड़के बेटे ने की पिता की हत्या,लाठी से पीट-पीटकर मारा

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित ग्राम रमपुरी दावाझिर में घरेलू विवाद पर कलयुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी बेटा इस बात से नाराज था कि पिता घर में गंदगी करता है।

पुलिस के अनुसार ग्राम रमपुरी दावाझिर में रहने वाले शंकर इनवाती अपने मंझले बेटे जयसिंह के साथ रहते थे। जबकि उसकी पत्नी लच्छो बाई अलग रहती है। शंकर घर के पास बैठे रहे, तभी बेटा जयसिंह आया और यह कहते हुए चिल्लाने लगा कि तू घर में गंदगी कर मुझे परेशान करता है। पिता शंकर ने विरोध किया तो बेटे जयसिंह ने पिता को थप्पड़ मारे, फिर पास पड़ी लकड़ी उठाकर उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

बुजुर्ग पिता गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। हमले के बाद बेटा जयसिंह व पत्नी घायल शंकर को उठाकर घर के अंदर ले गए और जमीन पर लिटा दिया। करीब एक घंटे तक बुजुर्ग दर्द से कराहते रहे और फिर उनकी मौत हो गई। रात 9 बजे के लगभग पत्नी लच्छो को पति शंकर पर हमला होने की जानकारी लगी तो वे पहुंच गई, देखा तो शंकर सिंह मृत हालत में पड़े है, शरीर पर गंभीर चोट के निशान है।

आज सुबह पत्नी लच्छो ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी बेटे जयसिंह को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया।

Related Articles

Latest News