Friday, September 11, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री कल राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री कल राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली,(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वाराणसी में आयोजित 72वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन समारोह वाराणसी के डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा।

यह राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 04 से 11 जनवरी तक चलेगी, जिसमें देशभर से 58 टीमों के एक हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें इस चैंपियनशिप में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

वाराणसी में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन से शहर में खेल अवसंरचना के विकास को बल मिलेगा। साथ ही यह आयोजन वाराणसी की पहचान को एक प्रमुख राष्ट्रीय खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में और मजबूत करेगा।

Related Articles

Latest News