Saturday, September 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में प्रशासन ने सील किये तीन अनाज गोदाम, अमानक चावल की...

जबलपुर में प्रशासन ने सील किये तीन अनाज गोदाम, अमानक चावल की आपूर्ति की आशंका

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पीडीएस दुकानों से अमानक चावल की आपूर्ति की आशंका को देखते हुये कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार शुक्रवार की सुबह कृषि उपज मंडी स्थित राज्य भण्डार गृह निगम के गोदामों का प्रशासनिक अधिकारियों नेआकस्मिक निरीक्षण किया।

इस दौरान गोदामों के भीतर रखे निजी फर्मों मिलर्स के स्टेक को निगरानी में लेने के लिये तीन गोदामों को सील करने की कार्यवाही की गई। संयुक्त कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में तहसीलदार प्रदीप मिश्रा, राज्य भण्डार निगम एवं सबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कार्यवाही के दौरान गोदामों में रखे कुछ स्टेक को सन्देह के आधार पर जाँच के दायरे में भी लिया गया है। कृषि उपज मंडी के अलावा भारतीय खाद्य निगम से प्राप्त वर्गीकरण की सूची के आधार पर रिछाई, पाटन, सीहोरा, शहपुरा और भेड़ाघाट स्थित गोदामों के निरीक्षण की कार्यवाही भी सबंधित क्षेत्र के एसडीएम द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Latest News