Homeखास खबरसीएम मोहन यादव उज्जैन, जबलपुर में संपत्तिया उईके फहराएंगी तिरंगा, 23 जिलों...

सीएम मोहन यादव उज्जैन, जबलपुर में संपत्तिया उईके फहराएंगी तिरंगा, 23 जिलों में कलेक्टर की जिम्मेदारी

भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर होगा, इसमें राज्यपाल मंगू भाई पटेल ध्वज फहराएंगे.

जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में ध्वजा रोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे और झंडा फहराएंगे. वहीं जबलपुर में संपत्तिया उईके तो छिंदवाड़ा में पीडबलूडी मंत्री राकेश सिंह ध्वजारोहण करेंगे.

राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस के लिए मंत्रियों की सूची जारी कर दी है. मंत्रियों की सूची में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नाम नहीं है.

कैलाश विजयवर्गीय के प्रभार वाले जिले धार में कलेक्टर ही ध्वज फहराएंगे. उधर, इंदौर जिले में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा झंडा फहराएंगे.

कौन मंत्री कहां फहराएगा झंडा

नाम पद स्थान

जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री इंदौर

राजेंद्र शुक्ल उप मुख्यमंत्री सागर

कुंवर विजय शाह मंत्री रतलाम

प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री रीवा

राकेश सिंह मंत्री छिंदवाड़ा

करण सिंह वर्मा मंत्री सिवनी

उदय प्रताप सिंह मंत्री कटनी

सम्पतिया उईके मंत्री जबलपुर

तुलसीराम सिलावट मंत्री बुरहानपुर

एदल सिंह कंषाना मंत्री दतिया

निर्मला भूरिया मंत्री नीमच

गोविन्द सिंह राजपूत मंत्री गुना

विश्वास सारंग मंत्री खरगोन

नारायण सिंह कुशवाह मंत्री शाजापुर

नागर सिंह चौहान मंत्री आगर-मालवा

प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री शिवपुरी

राकेश शुक्ला मंत्री अशोकनगर

चेतन्य काश्यप मंत्री राजगढ़

इंदर सिंह परमार मंत्री दमोह

कृष्णा गौर राज्यमंत्री सीहोर

धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी राज्यमंत्री खंडवा

दिलीप जायसवाल राज्यमंत्री मंडला

गौतम टेटवाल राज्यमंत्री बड़वानी

लखन सिंह पटेल राज्यमंत्री विदिशा

नारायण सिंह पंवार राज्यमंत्री रायसेन

नरेंद्र शिवाजी पटेल राज्यमंत्री नर्मदापुरम

प्रतिमा बागरी राज्यमंत्री डिंडोरी

दिलीप अहिरवार राज्यमंत्री अनूपपुर

राधा सिंह राज्यमंत्री मैहर

23 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

मध्य प्रदेश के 23 जिलों में जिला कलेक्टर ही तिरंगा फहराएंगे. इन जिलों में देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर, श्योपुर, भिंड, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, बालाघाट और पांढुर्णा शामिल है.

Related Articles

Latest News