Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयकई राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना ,बारिश की आशंका

कई राज्यों में शीतलहर चलने की संभावना ,बारिश की आशंका

नई दिल्ली : उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी तक पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की संभावना जताई है।

इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में भी पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है। आईएमडी ने आगामी दो से तीन दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है।

खासकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते 1 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, उत्तर पश्चिम भारत और सटे मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका है। 2 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

Related Articles

Latest News