Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशबदनामी के डर से बिन व्याही मां ने कमोड में फेंका नवजात,...

बदनामी के डर से बिन व्याही मां ने कमोड में फेंका नवजात, अस्पताल के टॉयलेट में मिला था शव, युवती गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित सिविल अस्पताल के टॉयलेट के कमोड में नवजात शिशु का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में बच्चे की मां को गिरफ्तार किया है, जो अविवाहित है।

आरोपी युवती ने स्वीकार किया है कि बदमानी के डर से उसने नवजात को टॉयलेट में ही छोड़ दिया था।
बताया गया है कि एक युवती प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई, डर के कारण वह यह बात किसी को बता नहीं सकी, समय गुजरता चला गया, इस बीच वह इलाज के बहाने अस्पताल पहुंची।

यहां पर उसने टायलेट में बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद घबराहट व डर के कारण नवजात को कमोट में फेंका और पानी डाल दिया। अस्पताल के टॉयलेट में पानी की निकासी बंद होने पर कर्मचारियों ने जांच की थी।

सफाई के दौरान कमोड के अंदर नवजात का शव फंसा हुआ मिला, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस को एक युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिली। संदेह के आधार पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिकए यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

आरोपी युवती अविवाहित है इसलिए सामाजिक बदनामी के डर से उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Latest News