Friday, September 11, 2026
Homeबॉलीवुडमुंबई: रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग

मुंबई: रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, उनके घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं और अब तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही हैं और फायरिंग के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Latest News