Wednesday, July 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशइंसानियत शर्मसार : सिर पर पत्थर पटककर वृद्धा की नृशंस हत्या, पति...

इंसानियत शर्मसार : सिर पर पत्थर पटककर वृद्धा की नृशंस हत्या, पति की मौत के बाद रहती थीं अकेले

मैहर। एमपी के मैहर स्थित धतुई गांव में गीतादेवी अग्रिहोत्री की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। शाम को वृद्धा की घर में खून से लथपथ लाश मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया।

खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार धतुई गांव में रहने वाली वृद्धा गीतादेवी अग्रिहोत्री उम्र 71 वर्ष के पति की करीब 8 साल पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से गीतादेवी अकेले ही रहती थी।

आज वे घर में रही इस दौरान अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर गीतादेवी के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। गीतादेवी के घर से बाहर न आने पर आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो वे खून से लथपथ मृत हालत में पड़ी थी।

गीतादेवी की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए, जिन्हे परिजनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि घर में किसी का आना-जाना नहीं था।

घर की तलाशी में कुछ सामान गायब पाए गए, जिससे लूट या चोरी के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Latest News