Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशप्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा, शादी से इनकार करने पर छात्रा की बीच...

प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा, शादी से इनकार करने पर छात्रा की बीच रास्ते पिटाई

जबलपुर। एमपी के जबलपुर शहर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ उसके नरसिंहपुर निवासी प्रेमी ने मदन महल रेलवे स्टेशन के पास जमकर हंगामा और मारपीट की। घटना तब हुई जब युवक ने छात्रा पर शादी करने और साथ चलने का दबाव बनाया।

छात्रा द्वारा पढ़ाई का हवाला देकर मना करने पर युवक ने सरेराह उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम रोसरा निवासी पीडि़त छात्रा जबलपुर में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि वह पिछले 5 वर्षों से अपने भाई के दोस्त लवकुश झारिया (निवासी करकबेल, नरसिंहपुर) को जानती है और उनके बीच करीब 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग है।

सोमवार दोपहर करीब 1 बजे जब वह पैदल कॉलेज जा रही थी, तभी लवकुश ने उसे रोक लिया और रेलवे स्टेशन के वाहन स्टैंड के पास ले जाकर शादी की जिद करने लगा। युवती ने जब पढ़ाई पूरी करने की बात कहकर मना किया, तो आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Latest News