Homeखास खबरपरीक्षा पर चर्चा इस बार खास अंदाज में : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

परीक्षा पर चर्चा इस बार खास अंदाज में : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली ।  परीक्षा पे चर्चा’ उत्सव की तरह मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस खास पहल का मकसद छात्रों के मन से परीक्षा का डर निकालना और उन्हें तनावमुक्त करना है. हर साल की तरह इस बार भी देशभर के छात्र, माता-पिता और शिक्षक इस कार्यक्रम से जुड़ गए हैं. यह आयोजन बच्चों को सिखाता है कि परीक्षा एक सामान्य प्रक्रिया है, कोई बहुत बड़ा बोझ नहीं. यहां प्रधानमंत्री बच्चों के दोस्त बनकर उनसे बात करते हैं.

 

तनाव – दबाव से डट कर कैसें लड़े

इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक शांति भी जरूरी है. पीएम मोदी बच्चों को ‘एग्जाम वॉरियर’ बनने की सलाह देते हैं, जिसका मतलब है कि परीक्षा से डरना नहीं, बल्कि उसका बहादुरी से सामना करना है. पीएम मोदी की सलाह मानकर आप परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकते हैं. पीएम मोदी ने अभी तक परीक्षा पे चर्चा में ये 5 मंत्र दिए हैं-

पीएम मोदी के 5 ‘एग्जाम मंत्र’

  1. परीक्षा को उत्सव की तरह मनाएं.
  2. प्रतिस्पर्धा खुद से, न कि दूसरों से.
  3. डिजिटल फास्टिंग: तकनीक का सही उपयोग.
  4. मुश्किल काम पहले निपटाएं.
  5. एग्जाम वॉरियर बनें, रट्टू तोता नहीं.
Related Articles

Latest News