Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशकुख्यात बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस, महिला बोली अब जेल से...

कुख्यात बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस, महिला बोली अब जेल से न छूटे..!

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गढ़ा क्षेत्र में आंतक का पर्याय बन चुके शिब्बू खान को पकड़कर पुलिस ने क्षेत्र में जुलूस निकाल दिया। इस दौरान लोगों ने शिब्बू खान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं महिलाएं बोली अब जेल से नहीं छूटना चाहिए। हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट व अवैध वसूली जैसे मामलों में लिप्त बदमाश शिब्बू खान को गिरफ्तार करने के बाद गढ़ा थाना पुलिस ने उसका और उसके साथी का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला, जहां उसने दहशत फैला रखी थी।

पुलिस अधिकारियों की माने तो 2 और 3 फरवरी को शिब्बू खान ने अपने साथी के साथ मिलकर छुईखदान निवासी लालू पटेल से 20 हजार रुपये की मांग की थी। रकम देने से इनकार करने पर उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। फायरिंग की वारदात के बाद शिब्बू खान अपने साथी अतुल साहू के साथ फरार हो गया था।

गुरुवार रात गढ़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि वह लम्हेटाघाट में है और एक्टिवा से भेड़ाघाट की ओर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की। पकडऩे की कोशिश के दौरान आरोपी भागने लगा और गिरने से उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें छुई खदान क्षेत्र ले गईए जहां जुलूस निकाला गया।

इस दौरान स्थानीय महिलाएं और बच्चों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। स्थानीय निवासी शालिनी पटेल ने बताया कि शिब्बू खान की गिरफ्तारी से पूरा मोहल्ला खुश है।

महिलाओं का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर जेल से बाहर नहीं आना चाहिएए क्योंकि बाहर आते ही फिर अपराध में लिप्त हो जाएगा। उनका कहना है कि उसके डर से महिलाएं घर से निकलने में डरती थीं और बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे।

हर बदमाश का यही हाल होगा-

सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि शिब्बू खान को पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया थाए लेकिन जमानत पर छूटने के बाद उसने दोबारा अपराध किया। 2 और 3 फरवरी को उसने साथियों के साथ मिलकर लालू पटेल पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था।

Related Articles

Latest News