Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन: ट्रेन के प्लेटफार्म में परिवर्तन, 31 यात्री ट्रेन होगी प्रभावित

उज्जैन: ट्रेन के प्लेटफार्म में परिवर्तन, 31 यात्री ट्रेन होगी प्रभावित

उज्जैन रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए 30 से अधिक यात्री ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन किया गया है। यह नया शेड्यूल 10 फरवरी से लागू हो जायेगा।

यह जानकारी आज़ रतलाम रेल्वे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने मिडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि उज्जैन रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यहां से गुजरने वाली 31 यात्री ट्रेनों के प्लेटफार्म में परिवर्तन किया गया है।

इनमें से 9 ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर आठ से चलाया जाएगा और कुछ ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 से भी आठ नंबर प्लेटफार्म पर शिफ्ट की गई है। आपने बताया कि यह नया शेड्यूल 10 फरवरी से लागू हो जायेगा। जिससे यात्रियों को सुविधा होगी साथ ही समय की बचत भी होगी।

Related Articles

Latest News