Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबांग्लादेश चुनाव, झड़प के बाद बीएनपी कार्यकर्ता की मौत,दो मतदान केंद्रों के...

बांग्लादेश चुनाव, झड़प के बाद बीएनपी कार्यकर्ता की मौत,दो मतदान केंद्रों के बाहर धमाके

ढाका। बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक बीएनपी नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई।

बीएनपी का कहना है कि उनकी मौत तब हुई जब जमात के एक नेता ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे वो पेड़ से टकरा गए। वहीं जमात नेता का दावा है कि मोहिबुज्जमान हंगामे के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें हार्ट अटैक आ गयाए जिससे उनकी मौत हो गई।

उधर बांग्लादेश के मुंशीगंज-3 व गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। मुंशीगंज-3 में धमाके के बाद कुछ देर के लिए वोटिंग रोकी गई थी। जो अब फिर से शुरू हो गई है। वहीं गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से दो अंसार जवान (अर्द्धसैनिक बल) और एक 14 साल की लड़की घायल हो गई।

बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। अब तक देश के 33 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 33 प्रतिशत मतदान हुआ है।

सैंपल बैलेट रखने के आरोप में नेता को 3 साल सजा-

पंचगढ़-1 सीट के आतवारी उपजिला में जुबो शक्ति के उपजिला प्रमुख सुकुमार दास बाबू को सैंपल बैलेट पेपर के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्हें मौके पर ही सुनवाई कर 3 साल की जेल और 10 हजार टका जुर्माने की सजा सुनाई गई। घटना आज दोपहर आतवारी उपजिला के आतवारी पायलट हाई स्कूल मतदान केंद्र के बाहर हुई। जानकारी के मुताबिकए मतदान के दौरान सुकुमार दास बाबू मतदान केंद्र के गेट पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके पास से एक सैंपल बैलेट पेपर बरामद हुआ।

श्यामनखोला में बीएनपी-जमात के बीच टकराव, 6 कार्यकर्ता घायल

बांग्लादेश के बागेरहाट जिले के श्यामनखोला में चुनाव को लेकर झड़प हुई। इस घटना में जमात-ए-इस्लामी के 6 कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को श्यामनखोला उपजिला स्वास्थ्य परिसर में भर्ती कराया गया है। बागेरहाट-4 सीट से जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार प्रिंसिपल अब्दुल अलीम ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुबह चुनावी माहौल में तनाव के बीच उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।

Related Articles

Latest News