Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशयुवक की हत्या कर नाला में फेंकी लाश, बल्देवबाग महिला मार्केट के...

युवक की हत्या कर नाला में फेंकी लाश, बल्देवबाग महिला मार्केट के सामने घटना

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बल्देवबाग क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नाला में एक युवक की लाश मिली। नाले में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजकर शिनाख्ती के प्रयास शुरु कर दिए है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही कि किसी ने युवक की हत्या लाश को नाले में फेंक दिया है।

पुलिस के अनुसारए प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंका गया है।

हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की लेकिन किसी भी मृतक को नहीं पहचाना है। पुलिस ने शहर के थानों को सूचना देते हुए शिनाख्ती के प्रयास शुरु कर दिए है।

वहीं आज घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Latest News