जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट एवं गुजरने वाली भोपाल-खजुराहो-भोपाल एवं रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेनों के रेक को अब आईसीएफ से एलएचबी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। एलएचबी रैक से संचालित ट्रेन की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-
प्रारंभिक तिथि से प्रभावी रेलगाड़ियाँ एलएचबी कोच में परिवर्तित :-
1) गाड़ी संख्या 22163 भोपाल – खजुराहो महामना एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से दिनाँक 15 फरवरी 2026 से प्रभावित।
2) गाड़ी संख्या 22164 खजुराहो – भोपाल महामना एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन खजुराहो से दिनाँक 15 फरवरी 2026 से प्रभावित।
3) गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति- अधारताल इन्टरसिटी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रानी कमलापति से दिनाँक 16 फरवरी 2026 से प्रभावित।
4) गाड़ी संख्या 22188 अधारताल – रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन अधारताल से दिनाँक 16 फरवरी 2026 से प्रभावित।
परिवर्तित एलएचबी कोच कंपोजीशन :- इस ट्रेनों में 02 वातानुकूलित चेयरकार, 02 वातानुकूलित तृतीय, 09 द्वितीय चेयरकार, 06 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 21 एलएचबी कोच रहेंगे।











