Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशभोपाल से खजुराहो एवं रानी कमलापति से अधारताल एक्सप्रेस के मध्य ट्रेनें...

भोपाल से खजुराहो एवं रानी कमलापति से अधारताल एक्सप्रेस के मध्य ट्रेनें चलेगी एलएचबी रैक से

जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट एवं गुजरने वाली भोपाल-खजुराहो-भोपाल एवं रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेनों के रेक को अब आईसीएफ से एलएचबी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। एलएचबी रैक से संचालित ट्रेन की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

प्रारंभिक तिथि से प्रभावी रेलगाड़ियाँ एलएचबी कोच में परिवर्तित :-

1) गाड़ी संख्या 22163 भोपाल – खजुराहो महामना एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से दिनाँक 15 फरवरी 2026 से प्रभावित।

2) गाड़ी संख्या 22164 खजुराहो – भोपाल महामना एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन खजुराहो से दिनाँक 15 फरवरी 2026 से प्रभावित।

3) गाड़ी संख्या 22187 रानी कमलापति- अधारताल इन्टरसिटी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रानी कमलापति से दिनाँक 16 फरवरी 2026 से प्रभावित।

4) गाड़ी संख्या 22188 अधारताल – रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन अधारताल से दिनाँक 16 फरवरी 2026 से प्रभावित।

परिवर्तित एलएचबी कोच कंपोजीशन :-  इस ट्रेनों में 02 वातानुकूलित चेयरकार, 02 वातानुकूलित तृतीय, 09 द्वितीय चेयरकार, 06 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 21 एलएचबी कोच रहेंगे।

Related Articles

Latest News