Homeमध्य प्रदेशपश्चिम मध्य रेल के दो जोड़ी ट्रेनों को पथरिया एवं करहिया भादौली...

पश्चिम मध्य रेल के दो जोड़ी ट्रेनों को पथरिया एवं करहिया भादौली रेलवे स्टेशनों को मिला ठहराव

जबलपुर । रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इटारसी- भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस का पथरिया स्टेशन एवं भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का करहिया भादौली स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है।

इटारसी-भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस का पथरिया स्टेशन पर ठहराव:-

गाड़ी संख्या 11271 इटारसी – भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस दिनांक 14 जनवरी 2026 से पथरिया रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 01:03/01:05 बजे रुकने लगेगी।

गाड़ी संख्या 11272 भोपाल – इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस दिनांक 14 जनवरी 2026 से पथरिया रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्यरात्रि 00:03/00:05 बजे रहेगा।

भोपाल-बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस का करहिया भादौली स्टेशन पर ठहराव:-

गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 13 फरवरी 2026 से करहिया भादौली रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सायं 16:38/16:40 बजे ठहरने लगी।

गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 13 फरवरी 2026 से  करहिया भादौली रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सुबह 08:03/08:05 बजे ठहरने लगी।

यात्रीगण रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी के ठहराव की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

Related Articles

Latest News