Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसंतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस अब एमपी के अनूपपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी...

संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस अब एमपी के अनूपपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली ट्रेन रानी कमलापति-सांतरागाछी जंक्शन-रानी कमलापति हमसफऱ एक्सप्रेस ट्रेन का अनूपपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा दिनांक 27 फरवरी 2026 से मिलने लगी है।

गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी जंक्शन-रानी कमलापति हमसफऱ एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 27 फरवरी 2026 से अनूपपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सुबह 09:53/09:55 बजे हैं।

गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी जंक्शन हमसफऱ एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 05 मार्च 2026 से अनूपपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्यरात्रि 00:31/00:33 बजे रहेगा।

Related Articles

Latest News