Wednesday, July 22, 2026
Homeजन-मनRDVV : विद्यार्थियों हेतु तनाव प्रबंधन एवं आशा निर्माण पर कार्यशाला आयोजित

RDVV : विद्यार्थियों हेतु तनाव प्रबंधन एवं आशा निर्माण पर कार्यशाला आयोजित

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जारी अभियान के अनुक्रम में विगत दिवस विश्वविद्यालय के सभा भवन में विद्यार्थियों हेतु तनाव प्रबंधन, माइन्डफुलनेस-अभ्यास, जीवन कौशल एवं आशा निर्माण-सत्र पर तृतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को मेंटल हीलिंग एक्टिविटी एवं काउंसलिंग कराई गई।

विश्वविद्यालय में गठित पियर ग्रुप मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पंजीकृत कर आगामी मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता की कार्यवाही निर्धारित की गई।

साथ ही यह भी तय किया गया कि सप्ताह में गुरुवार एवं शुक्रवार को प्रकोष्ठ की बैठकें होंगी एवं छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य सलाह व संरक्षण पूर्ण गोपनीयता के साथ दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा पूर्व में दो कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ देवीलता रावत, सहायक नोडल अधिकारी एवं सचिव डॉ मीनल दुबे, सहायक नोडल अधिकारी डॉ रानी वैद्य, सहायक नोडल अधिकारी डॉ मोहसिना खान ने छात्र-छात्राओं को अपना समुचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

Related Articles

Latest News