HomeबॉलीवुडKerala Story 2 ने कई फिल्मों को पछाड़ा और पहले ही...

Kerala Story 2 ने कई फिल्मों को पछाड़ा और पहले ही दिन की धमाकेदार कमाई

केरल हाई कोर्ट द्वारा ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज को मंजूरी मिलने के बाद, फिल्म निर्धारित समय पर शुरू हुई, लेकिन देर शाम को इसके शोज चलना शुरू हुए। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की।

दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और बढ़ोतरी देखने को मिली। ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा है और रिव्यू के नाम पर भी इसे एक से डेढ़ स्टार्स मिले हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई अच्छी होना बहुत बड़ी बात है। फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 4.65 करोड़ की कमाई की है।

कामाख्या नारायण सिंह की निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर बढ़ोतरी दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये कमाए। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 5.4 करोड़ रुपये हो गई है।

Kerala Story 2 ने की करोड़ो की कमाई

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने दो दिन में 6.4 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी रिपोर्ट के अनुसार’  शनिवार, 28 फरवरी, 2026 को कुल मिलाकर 12.20% हिंदी दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की। इसने पहले से चल रहीं 6 फिल्मों- बॉर्डर 2, अस्सी, मर्दानी 3, ओ रोमियो, और तू या मैं सहित दो दीवाने सहर में को पछाड़ दिया है।

‘द केरल स्टोरी 2’  पर कोर्ट ने कहीं ये बातें

  • केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को अंडर-ए (16+) सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद इसके खिलाफ याचिकाएं दायर की गईं।
  • शुरुआत में, केरल उच्च न्यायालय के एकल पीठ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी, यह कहते हुए कि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है और समाज में सद्भाव बिगड़ सकता है।
  • न्यायाधीश ने फिल्म को अंडर-ए सर्टिफिकेट देने के लिए सेंसर बोर्ड की आलोचना भी की।
  • हालांकि, फिल्ममेकर्स ने तुरंत इस फैसले के खिलाफ अपील की। रिलीज के दिन, तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ द्वारा विशेष सत्र आयोजित किया गया और उन्होंने फिल्म पर लगी रोक हटा दी।
Related Articles

Latest News