जबलपुर. संस्कारधानी जबलपुर नगर निगम ने होली पर्व के मद्देनजर शहरवासियों के लिए अतिरिक्त जलापूर्ति की व्यवस्था की है। धुरेड़ी 3 व 4 मार्च को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि नागरिकों को तीन बार पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक, दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक और शाम 6:00 बजे से नियमित जलापूर्ति की जाएगी।
साफ-सफाई रखने के भी निर्देश
इस व्यवस्था की निगरानी के लिए जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।











