Homeमध्य प्रदेशनशे में धुत युवक पटरी पर ही सो गया, जबलपुर आ रही...

नशे में धुत युवक पटरी पर ही सो गया, जबलपुर आ रही मालगाड़ी के चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

बालाघाट. होली में शराब के नशे में टुन्न एक युवक रेलवे पटरी के बीच लेट कर सो गया। इसी दौरान जबलपुर की ओर जा रही मालगाड़ी वहां से गुजर गई।

इंजन युवक के ऊपर से निकल गया, लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। घटना दोपहर बुझ्धवार 4 मार्च के करीब एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। युवक की पहचान कुम्हारी निवासी कमलेश नागेश्वर के रूप में हुई है।
लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

मालगाड़ी के चालक ने पटरी पर युवक को लेटा देखा तो तुरंत ब्रेक लगाए। हालांकि तब तक इंजन उसके ऊपर से गुजर चुका था। युवक की पीठ पर चोट के निशान आए हैं।

चालक ने तुरंत ट्रेन रोकी, युवक को पटरी से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और फिर ट्रेन को लामता स्टेशन पर खड़ा कर स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। युवक को लामता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर लामता पुलिस भी पहुंची और युवक से पूछताछ की।

युवक ने अपना नाम कमलेश नागेश्वर निवासी कुम्हारी बताया, लेकिन उसे याद नहीं है कि वह पटरी पर कैसे पहुंचा। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Latest News