Homeजन-मनमानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण प्रकोष्ठ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर का हुआ...

मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण प्रकोष्ठ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर का हुआ उद्घाटन

जबलपुर: मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण प्रकोष्ठ, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश की गाइडलाइन के परिप्रेक्ष्य में माननीय कुलगुरु प्रो राजेश कुमार वर्मा जी एवं कुलसचिव प्रो सुरेंद्र सिंह जी द्वारा फीता खोल कर विधिवत उद्घाटन किया गया ।।।

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं हेतु मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु मानसिक स्वास्थ्य गाइडलाइन के परिपालन में “बात करें बोझ हल्का करें”- अभियान एवं “मैं अकेला नहीं हु विषय पर समूह परिचर्चाओं का भी आयोजन किया जा रहा है।।।

मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा छात्रों के सर्वांगीण स्वास्थ्य हेतु विविध गतिविधियों की जा रही है।। जिसमें योग, प्राणायाम के द्वारा मेंटल एवं फिजिकल हीलिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, आत्महत्या निवारण हेतु जागरूकता सत्रों का आयोजन एवं अवसाद – तनाव के पहचान चिन्हों की पहचान हेतु कार्यशाला प्रमुख रूप से गाइडलाइन के परिपालन में आयोजित किए जा रहे हैं।

उद्घाटन सत्र में प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ देवीलता रावत, सचिव एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ मीनल दुबे, कौशल विकास संस्थान के डॉ अजय मिश्रा, एवं समस्त अतिथि विद्वान डॉ एस पी त्रिपाठी, डॉ प्रदीप विश्वकर्मा, डॉ ज्योति चौबे, डॉ रेणु पाठक, डॉ दिव्या सिंह, डॉ धीरेन्द्र मौर्य, डॉ प्रतिभा दी जयसिंह, डॉ अपर्णा अवस्थी, डॉ अपर्णा शर्मा, राहुल नायक, डॉ गरिमा प्रवीण पांडे एवं समस्त छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Latest News