Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशशादी समारोह से लौट रहे पिता की पत्थर पटककर की हत्या, बेटे...

शादी समारोह से लौट रहे पिता की पत्थर पटककर की हत्या, बेटे की हालत गंभीर, बड़े भाई से हुआ था झगड़ा

सागर। एमपी के सागर स्थित खेजरा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे प्रदीप पांडेय की अनिल पांडेय ने पत्थर पटककर हत्या कर दी।

पिता प्रदीप पर हमला होते देख बेटा रचित बीच बचाव करने आया तो उसपर पर लोहे की चेन व पत्थर पटक दिया, जिससे उसके शरीर पर भी गंभीर चोटें आई है। जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार हाईवे से सटे ग्राम बाग खेजरा में आयोजित शादी समारोह में प्रदीप पांडेय उम्र 40 वर्ष अपने बेटे रचित 21 वर्ष के साथ शामिल होने गए थे। समारोह में आरोपी अनिल पांडेय भी मौजूद था। वहीं पुरानी रंजिश को लेकर अनिल पांडेय ने विवाद शुरू कर दिया, जो धीरे-धीरे झूमाझटकी में बदल गया।

शादी समारोह में झगड़ा होते देख लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। उस वक्त तो अनिल पांडेय शांत हो गया, लेकिन बदला लेने की ठान ली।

इसके बाद प्रदीप पांडेय अपने बेटे रचित के साथ घर जाने के लिए निकले, जब वे बम्होरी तिराहा से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान अनिल पांडेय ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोक लिया। आरोपियों ने प्रदीप और रचित पर हमला कर दिया।

यहां तक कि प्रदीप पर पत्थर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रचित खून से लथपथ सड़क पर पड़ा छटपटाता रहा। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने प्रदीप पांडेय को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि प्रदीप पांडेय और अनिल पांडेय के बीच करीब 25 साल पुराना विवाद चला आ रहा है।

दोनों परिवार पहले गांव के सरपंच पद के चुनाव में भी आमने-सामने रह चुके हैं।पुलिस ने पीडि़त परिवार की शिकायत पर अनिल पांडेय सहित पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Latest News