Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशभूसे से भरी टै्रक्टर-ट्राली दुकान में घुसी, मची चीखपुकार, भगदड़, दीवार धराशायी

भूसे से भरी टै्रक्टर-ट्राली दुकान में घुसी, मची चीखपुकार, भगदड़, दीवार धराशायी

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित कटंगी रोड पर आज उस वक्त चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। जब भूसे से लोड ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर मोटर साइकल व साइकल सवार युवक को टक्कर मारते हुए एक दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान की दीवार धराशायी हो गई। गनीमत रही कि घटना के बाद दुकान में कोई नहीं था।

बताया गया है कि भूसा लोड कर ट्रैक्टर-ट्राली का चालक हुड़की गांव से जबलपुर के लिए रवाना हुआ। जब वह बस स्टैंड से आगे बढ़ रहा था, इस दौरान चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मोटर साइकल व बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सीधे एक दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के सामने खड़ी साइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई और दुकान की सामने की दीवार भी ढह गई।

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। वहीं बस स्टेंड क्षेत्र में घटना को लेकर अफरातफरी व चीख पुकार मच गई थी। सूचना मिलते ही कटंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर जब्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी, जिन्होने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भीड़भाड़ होने के बाद भी यहां से भारी वाहन तेजी से निकलते है, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है।

Related Articles

Latest News