Friday, April 24, 2026
HomeTechnology30 मार्च को Vivo का बड़ा धमाका! X300 Ultra और X300s मचाएंगे...

30 मार्च को Vivo का बड़ा धमाका! X300 Ultra और X300s मचाएंगे मार्केट में हंगामा

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo अपनी फ्लैगशिप X300 सीरीज को और बड़ा करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च कर चुकी है, जबकि ग्लोबल मार्केट में Vivo X300 FE भी पेश किया जा चुका है। अब खबर है कि कंपनी इसी सीरीज के दो और नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300s और Vivo X300 Ultra को लॉन्च करने वाली है।

30 मार्च को होगा बड़ा लॉन्च इवेंट

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo 30 मार्च को चीन में एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। इसी मंच से कंपनी Vivo X300s और Vivo X300 Ultra को पेश कर सकती है।

इसके साथ ही कंपनी अपना नया टैबलेट Vivo Pad 6 Pro भी लॉन्च कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इन स्मार्टफोन्स की बिक्री चीन में 3 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

दमदार प्रोसेसर और स्टोरेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X300 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड लगभग 4.61GHz तक हो सकती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU मिलने की उम्मीद है। फोन को 12GB + 256GB से लेकर 16GB + 1TB तक के स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

200MP कैमरा का पावरफुल सेटअप

कैमरा के मामले में यह फोन काफी दमदार हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 200MP के दो कैमरा सेंसर शामिल हो सकते हैं। इसके साथ 50MP का तीसरा कैमरा भी मिल सकता है।

मौजूदा सीरीज की बात करें तो Vivo X300 में 200MP Samsung HPB सेंसर के साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo X300 Pro में 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है।

Vivo X300s के संभावित फीचर्स

वहीं Vivo X300s को 6.78 इंच BOE Q10 Plus डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। लीक के अनुसार इस फोन में 200MP मेन कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं पावर के लिए फोन में 7000mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Latest News