Homeमध्य प्रदेशरामगंजमंडी-भोपाल नई रेल लाइन के राजगढ़-खिलचीपुर के बीच हुआ सीआरएस इंस्पेक्शन

रामगंजमंडी-भोपाल नई रेल लाइन के राजगढ़-खिलचीपुर के बीच हुआ सीआरएस इंस्पेक्शन

जबलपुर. एमपी की बहुप्रतीक्षित नई रेल लाइन प्रोजेक्ट रामगंजमंडी-भोपाल के राजगढ़-खिलचीपुर के बीच शीघ्र ही ट्रेन चलती नजर आयेगी. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेलमंडल अंतर्गत इस रेलखंड पर आज बुधवार को खिलचीपुर से पूजन अर्चना के बाद ट्राली का ट्रायल होना शुरू कर दिया। इसके पहले खिलचीपुर स्टेशन पर पूजन अर्चना की गई। इससे पहले जबलपुर से सीआरएस की स्पेशल ट्रेन खिलचीपुर पहुंची. इस ट्रेन में पमरे व भोपाल मंडल के अधिकारी भी हैं.

उल्लेखनीय है कि रामगंजमंडी-भोपाल रेलवे लाइन के लिए इन दिनों काम जारी है। राजस्थान के बाद अब मप्र की सीमा में ट्रैक से लेकर पुल-पुलिया, अंडरपास बनाने का कार्य तीव्र गति से जारी है। खिलचीपुर तक ट्रैक एक साल पहले ही तैयार हो चुका था। अब खिलचपुर से राजगढ़ तक रेलवे ट्रैक तैयार पूर्ण हो चुका है।

इसके बाद आज 18 मार्च को खिलचीपुर-राजगढ के बीच 27.5 किमी लंबे ट्रैक पर मध्य परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त गुरू प्रकाश सहित अधिकारियों की टीम द्वारा सबसे पहले खिलचीपुर में पूजन की व फिर ट्राली निरीक्षण चालू कर दिया।

जबलपुर से खिलचीपुर पहुंची विशेष सीआरएस ट्रेन

18 मार्च को सबसे पहले ट्रायल करने वाली ट्रेन जबलपुर से चलकर खिलचीपुर होते हुए राजगढ़ स्टेशन पर आकर चुकी हैं। अधिकारी ट्रेन से राजगढ़ पहुंचे व ट्रेन खड़ी करके कार से खिलचीपुर पहुंचे। वहां से उन्होंने ट्राली निरीक्षण चालू कर दिया, दोपहर बाद ट्राली राजगढ़ पहुंचेगी।

अपरन्ह को चलाई गई विशेष ट्रेन, स्पीड ट्रायल हुआ

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खिलचीपुर से राजगढ़ तक ट्राली निरीक्षण पूर्ण होने के बाद शाम 4 बजे के बाद रेल संरक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी राजगढ़ में मौजूद विशेष ट्रेन में सवार होकर खिलचीपुर के लिए रवाना हुए और उक्त ट्रेन करीब 100 से 110 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रायल किया जा रहा था। ट्राली निरीक्षण में कमियां देखने के बाद ट्रेन ट्रैक की क्षमता के मुताबिक ट्रैक पर स्पीड से दौड़ती नजर आएगी।

Related Articles

Latest News