Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला की ट्रेन से टकराकर मौत,...

मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला की ट्रेन से टकराकर मौत, दादी को देख चीख पड़ा नाती, रेल फाटक के पास हादसा

दमोह। दमोह के पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के नीचे आज सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने नाती के साथ दूध लेने जा रही थी। इस हादसे में नाती सुरक्षित बच गया।

बताया गया है कि पथरिया मार्ग इमलाई तिराहा निवासी विमला पति मिथिलेश कुमार चौबे उम्र 60 वर्ष आज सुबह नाती के साथ मंदिर में देवी दर्शन करके घर की ओर निकली।

रास्ते में पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के दूसरी ओर स्थित दूध डेयरी से दूध लिया। इसके बाद वे जब वे रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी दोनों ओर से ट्रेन आ गईं। वे सम्हल पाती इससे पहले ट्रेन की चपेट में आ गईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उनका नाती उनसे थोड़ा आगे निकल गया था और सुरक्षित रहा। बिमला चौबे को ट्रेन की चपेट में आते देख नाती चीख पड़ा, आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने महिला को देखा तो प्रुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर शासकीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया।

Related Articles

Latest News