Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyमार्केट में लगने वाली है आग – OnePlus 15T और iQOO Z11...

मार्केट में लगने वाली है आग – OnePlus 15T और iQOO Z11 मचाएंगे बवाल

साल की पहली तिमाही खत्म होने के साथ ही टेक इंडस्ट्री में हलचल तेज होने वाली है। हालांकि इस हफ्ते भारतीय बाजार थोड़ा शांत रहेगा, लेकिन China में बड़े ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। 23 मार्च से 29 मार्च के बीच OnePlus और iQOO अपने नए डिवाइस पेश करेंगे, जिनमें OnePlus 15T और iQOO Z11 शामिल हैं।


OnePlus 15T: कॉम्पैक्ट फोन में बड़ी बैटरी

OnePlus 15T को 24 मार्च को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

यह फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आएगा, जिसमें 6.32-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। खास बात यह है कि इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जो इसे बेहद स्मूद बनाता है।


पावरफुल परफॉर्मेंस और कैमरा 

OnePlus 15T में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस देगा। इसके साथ 16GB LPDDR5X Ultra RAM मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Green, Black और White कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।


iQOO Z11: बैटरी किंग की एंट्री

iQOO अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 को 26 मार्च को चीन में लॉन्च करेगा। यह फोन खासतौर पर अपनी बड़ी बैटरी के लिए चर्चा में है, जिसमें 9020mAh की जबरदस्त बैटरी दी जाएगी। फोन में 6.8-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।


दमदार स्पेसिफिकेशन और कीमत

iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन 12GB और 16GB RAM वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है।

कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2,000 से 3,000 युआन (लगभग ₹25,000 से ₹35,000) की रेंज में लॉन्च हो सकता है।

Related Articles

Latest News