Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेश“कभी धूप, कभी बूंदें – MP में मौसम का स्वैग जारी

“कभी धूप, कभी बूंदें – MP में मौसम का स्वैग जारी

Madhya Pradesh में मौसम ने फिर से अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान थे, लेकिन अब राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने वाला है, जिससे कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।


“26 मार्च से बदलेगा गेम!”

मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका असर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा। खासकर Jabalpur, Rewa, Shahdol और Sagar संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


“पहले झुलसाएगी गर्मी, फिर आएगी राहत!”

बारिश से पहले लोगों को गर्मी का पूरा टॉर्चर झेलना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 3 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी दिन में धूप और भी ज्यादा तीखी महसूस होगी भाई


“पारा पहुंचा ऊपर!”

रविवार को भी प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 32°C के पार रहा। Raisen में सबसे ज्यादा 37.0°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान Katni के करौंदी में 9.4°C रहा।


“बड़े शहरों का हाल सुन ले भाई!”

अगर बड़े शहरों की बात करें तो दिन का तापमान कुछ इस तरह रहा: Bhopal में 33.0°C, Indore में 33.4°C, Jabalpur में 31.3°C, Gwalior में 31.8°C और Ujjain में 34.0°C रिकॉर्ड किया गया।


“रात को थोड़ी राहत, पर पूरी नहीं!”

न्यूनतम तापमान की बात करें तो Bhopal में 14.9°C, Indore में 17.3°C, Jabalpur में 14.5°C, Gwalior में 16.5°C और Ujjain में 15.2°C रहा।

Related Articles

Latest News