OnePlus Nord 6 को लेकर कंपनी ने आधिकारिक जानकारी दे दी है कि यह जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके फुल स्पेसिफिकेशंस 7 अप्रैल को शाम 7 बजे (IST) सामने आएंगे। यह स्मार्टफोन तीन स्टाइलिश कलर ऑप्शन—होलोग्राफिक क्विक सिल्वर, फ्रेश मिंट और लो-रिफ्लेक्शन पिच ब्लैक में उपलब्ध होगा।
Performance: Flagship-level power
Nord 6 में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें Cortex-X5 कोर के साथ एडवांस CPU आर्किटेक्चर मिलता है, जो 3.2GHz तक की स्पीड दे सकता है।
ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 835 GPU दिया गया है, जो इसे हाई-एंड गेमिंग के लिए तैयार बनाता है।
Gaming: A powerful 165FPS experience
OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी गेमिंग कैपेसिटी है।
यह फोन BGMI, Call of Duty Mobile और Free Fire MAX जैसे गेम्स में 165FPS तक का स्मूद गेमप्ले देने में सक्षम बताया जा रहा है।
Display: Super smooth and bright
फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED HDR डिस्प्ले दिया गया है। इसकी ब्राइटनेस 1800 निट्स (HBM) और HDR में 3600 निट्स तक जा सकती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी शानदार होगी।
Battery: Biggest Power
OnePlus Nord 6 में 9000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी मानी जा रही है।
एक बार चार्ज करने पर यह फोन 2.5 दिन तक चल सकता है। 16.6 घंटे तक Google Maps नेविगेशन और 26.9 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग के साथ आप कर सकते है 6.3 घंटे तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
Charging: Superfast Technology
फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे यह लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।
इसके साथ ही 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। परफॉरमेंस के मामले में Nord 6 ने Motorola Edge 60 Pro को भी पीछे छोड़ दिया है। AnTuTu पर इसका स्कोर 2.5 मिलियन से ज्यादा बताया जा रहा है, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी आगे रखता है।











