Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : ओएफके देगा सर्विस चाज: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद...

जबलपुर : ओएफके देगा सर्विस चाज: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नगर निगम को मिलेगी राशि

जबलपुर. नगर निगम जबलपुर को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से सर्विस चार्ज मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री प्रबंधन ने नगर निगम को सर्विस चार्ज का भुगतान करने पर सहमति जताई है। यह सहमति नगर निगम अधिकारियों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच हुई चर्चा में बनी।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त अरविंद शाह, अंजू ठाकुर और प्रभारी कॉल सेंटर देवेंद्र पटेल ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के महाप्रबंधक के साथ बैठक की।

जिसमें फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पुणे स्थित मुख्यालय से पत्राचार शुरू कर दिया गया है।

बजट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्विस चार्ज की राशि नगर निगम को जारी की जाएगी। नगर निगम का मानना है कि इस राशि से शहर के विकास कार्यों और जनसुविधाओं को गति मिलेगी। इससे जबलपुर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा।

Municipal Corporation increased strictness

वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले निगम ने बकाया कर और दुकान किराया वसूली पर भी सख्ती बढ़ा दी है। निगमायुक्त ने नया बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें 31 मार्च से पहले सभी बकाया कर जमा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि समय पर कर अदायगी से शहर में सफाई, सड़क, प्रकाश और अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्य बेहतर तरीके से किए जा सकेंगे।

Related Articles

Latest News