Friday, April 24, 2026
HomeAuto7-सीटर खरीदने वालों की पहली पसंद बना ये सेगमेंट, दनादन बढ़ी डिमांड

7-सीटर खरीदने वालों की पहली पसंद बना ये सेगमेंट, दनादन बढ़ी डिमांड

इंडियन ऑटो मार्केट में 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। बड़ी फैमिली और लॉन्ग ट्रिप्स के लिए लोग इसी सेगमेंट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फरवरी 2026 में इस सेगमेंट की कुल 42,482 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2025 की 34,556 यूनिट्स के मुकाबले 23% की शानदार सालाना बढ़ोतरी को दर्शाती है।

फैमिली की पहली पसंद

Maruti Suzuki Ertiga फरवरी 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार रही। पिछले महीने इसे 17,807 नए ग्राहकों ने खरीदा, जो सालाना आधार पर करीब 19.8% की बढ़ोतरी है। इसकी कीमत ₹8.80 लाख से ₹12.94 लाख तक जाती है। इसमें मॉडर्न डिजाइन, स्पेशियस केबिन और कई प्रीमियम फीचर्स जैसे 7-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, क्रूज कंट्रोल और 6 एयरबैग्स मिलते हैं।

भरोसा और कम्फर्ट का कॉम्बिनेशन

लिस्ट में दूसरे नंबर पर Toyota Innova Hycross और Toyota Innova Crysta रही। फरवरी 2026 में इनकी कुल 8,703 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 3% की हल्की बढ़ोतरी है। इनोवा अपनी रिलायबिलिटी, कम्फर्ट और प्रीमियम फील के लिए जानी जाती है।

तेजी से बढ़ती पॉपुलैरिटी

तीसरे नंबर पर Kia Carens रही, जिसकी 6,815 यूनिट्स बिकीं। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 28.1% की मजबूत ग्रोथ दिखाता है। Carens अपने मॉडर्न फीचर्स, स्टाइलिश डिजाइन और अफॉर्डेबल प्राइस के कारण तेजी से लोगों की पसंद बन रही है।

प्रीमियम MPV सेगमेंट में बढ़त

चौथे नंबर पर Maruti Suzuki XL6 रही, जिसकी 3,633 यूनिट्स बिकीं। इसने सालाना आधार पर 93.5% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है।

टॉप-5 में बनाई जगह

Toyota Rumion ने 2,817 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप-5 में जगह बनाई। इसकी सेल में 34% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कुछ कारों की सेल रही कमजोर

टॉप-5 के अलावा फरवरी 2026 में Renault Triber की 2,419 यूनिट्स बिकीं। वहीं, प्रीमियम सेगमेंट की Toyota Vellfire की 145 यूनिट्स और Maruti Suzuki Invicto की मात्र 143 यूनिट्स ही बिक पाईं।

Related Articles

Latest News