Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशकलेक्टर का बड़ा बयान, पेट्रोल और डीजलद को लेकर कही बड़ी बात

कलेक्टर का बड़ा बयान, पेट्रोल और डीजलद को लेकर कही बड़ी बात

जबलपुर। जबलपुर में पेट्रोल.डीजल और रसोई गैस की कमी की अफवाहों के बीच जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है। सभी आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति सामान्य है, किसी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन का संग्रह न करें और आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल भराएं।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल-डीजल का अनावश्यक भंडारण, जैसे ड्रम या अन्य पात्रों में भरकर ले जाना प्रतिबंधित है। अधिकारियों के अनुसार इससे वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है और अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों से कहा गया है कि राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं है। इसलिए वे सामान्य रूप से अपनी आवश्यकतानुसार ही ईंधन लें।

रसोई गैस बुकिंग सिस्टम पर उपलब्ध-

रसोई गैस एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारों के संबंध में प्रशासन ने बताया कि गैस वितरण पूरी तरह बुकिंग सिस्टम के अनुसार किया जा रहा है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कमर्शियल गैस सप्लाई को लेकर भी आवश्यक निर्णय लिए जा रहे हैं तथा इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित 25 से 45 दिन की अवधि के अनुसार ही गैस बुकिंग कराएं। बार-बार बुकिंग करने से सर्वर पर अतिरिक्त दबाव बढ़ता है। जिससे ओटीपी आने में देरी और सर्वर धीमा होने जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

सर्वर लोड से ओटीपी में समस्या-

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि गैस बुकिंग के लिए सुबह 5 से 7 बजे या शाम 7 से 10 बजे जैसी कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं है। यह केवल सर्वर लोड पर निर्भर करता है। इसलिए कम भीड़ वाले समय में बुकिंग आसानी से की जा सकती है। इसके अतिरिक्त कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत के लिए जिला प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नागरिक वीडियो के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

Related Articles

Latest News