Sunday, July 26, 2026
HomeTechnologyOppo Find X9 Ultra: 200MP कैमरा और 10x ज़ूम, जल्द मचाएगा धमाल

Oppo Find X9 Ultra: 200MP कैमरा और 10x ज़ूम, जल्द मचाएगा धमाल

Oppo Find X9 Ultra को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। कंपनी ने इसके कैमरा फीचर्स को टीज़ करना शुरू कर दिया है, जिससे साफ है कि यह फोन फोटोग्राफी के मामले में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 10x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला टेलीफोटो कैमरा और 200MP तक के पावरफुल सेंसर देखने को मिल सकते हैं। दमदार कैमरा सेटअप और प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ यह स्मार्टफोन जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है और फ्लैगशिप सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार नजर आ रहा है।

10x telephoto camera and advanced stabilization

Oppo Find X9 Ultra में 10x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो बिना किसी अलग टेली-कन्वर्टर के काम करेगा। कंपनी इसे “बिल्ट-इन टेली-कन्वर्टर” कह रही है। यह 50MP का 10x टेलीफोटो कैमरा होगा, जो दुनिया का पहला ऐसा सेंसर बताया जा रहा है जो 10x ऑप्टिकल जूम पर 50MP रिजॉल्यूशन देता है।

यह कैमरा 230mm फोकल लेंथ के बराबर होगा और 20x जूम पर 460mm तक “ऑप्टिकल क्वालिटी” फोटो कैप्चर कर सकेगा। इसमें कस्टम Samsung ISOCELL सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें f/3.5 अपर्चर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह DSLR जैसी परफॉर्मेंस और गिम्बल-लेवल OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) देगा।

Camera setup and features

फोन के रियर में Hasselblad-ब्रांडेड कैमरा सेटअप होगा। इसमें 50MP टेलीफोटो कैमरे के अलावा दो 200MP सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Find X9 Ultra sports a 6.82-inch LTPO AMOLED display Other specifications

Oppo Find X9 Ultra में 6.82-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चल सकता है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है। साथ ही, यह IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाएगा।

Battery and Charging

इस स्मार्टफोन में 7,050mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कैमरा फीचर्स के चलते Oppo Find X9 Ultra का मुकाबला Vivo X300 Ultra से माना जा रहा है, जो 30 मार्च को चीन में लॉन्च होगा।

Related Articles

Latest News