Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyRealme Narzo 100 Lite 5G: सस्ता 5G फोन जल्द लॉन्च, तीन वेरिएंट...

Realme Narzo 100 Lite 5G: सस्ता 5G फोन जल्द लॉन्च, तीन वेरिएंट और नए कलर का खुलासा

Realme अपनी Narzo सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ सकता है। खबर है कि कंपनी जल्द ही भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि में Lite मॉडल नहीं आया था। वहीं, अब Narzo 100 सीरीज के साथ Lite वैरियंट की वापसी हो सकती है। यह डिटेल्स के जरिए सामने आई है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Details of RAM, storage and color options of Realme Narzo 100 Lite 5G smartphone

लॉन्च से पहले Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन के RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की डिटेल्स सामने आ गई हैं। लीक के मुताबिक Realme Narzo 100 Lite 5G तीन वेरिएंट्स में आ सकता है। इसका बेस मॉडल 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है।

इसके साथ 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकते हैं। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन Thunder Black और Frost Silver में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G smartphone is priced at Rs.

ऊपर बताए गए ऑप्शंस को देखते हुए लग रहा है कि Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए हो सकता है। जहां यूजर्स को कम कीमत में अच्छे फीचर्स की उम्मीद रहती है।

इसके अलग-अलग RAM और स्टोरेज ऑप्शंस के साथ ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल्स चुन पाएंगे। हालांकि अभी अन्य स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह पिछले मॉडल के मुकाबले कुछ अपग्रेड्स के साथ आ सकता है।

The Narzo 80 Lite was launched in July last year at a starting price of Rs 10,499.

याद दिला दें कि Narzo 80 Lite को पिछले साल जुलाई में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 32MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 15 आधारित UI पर रन करता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है।

Features of Narzo 80 Lite

Narzo 80 Lite के फीचर्स को देखते हुए आगामी Realme Narzo 100 Lite 5G से उम्मीद की जा रही है कि इसमें बेहतर डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Realme Narzo 100 Lite लेना चाहते हैं तो इसके लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस सामने आने का इंतजार करना होगा। वहीं, अगर आपको तुरंत फोन चाहिए, तो मार्केट में मौजूद 5g और  जैसे अन्य विकल्पों को भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी आगामी Narzo 100 Lite का अपडेट देंगे।

Related Articles

Latest News